अन्य खबरें

पेंडसे बने सोलापुर जनता सहकारी बैंक के चेयरमैन

सुनील पेंडसे एक बार फिर महाराष्ट्र स्थित सोलापुर जनता सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि मिलिंद कुलकर्णी को उपाध्यक्ष चुना गया है। इनके नामों पर केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने अपनी मुहर भी लगा दी है।

भारतीय सहकारिता से बातचीत में बैंक के अध्यक्ष पेंडसे ने बताया, “बैंक का कुल व्यवसाय लगभग 3,000 करोड़ रुपये है और वित्त वर्ष 2025–26 में हमने 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। यदि आईडीआर के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान नहीं करना पड़ता, तो लाभ और अधिक हो सकता था।”

बैंक ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार शून्य नेट एनपीए दर्ज किया है। भविष्य की योजनाओं पर पेंडसे ने कहा, “हम आने वाले वर्षों में अपने व्यवसाय को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य रखते हैं और चालू वित्त वर्ष में चार नई शाखाएं खोलने की योजना है।”

23 अप्रैल 1966 को स्थापित यह बैंक पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में एक विश्वसनीय वित्तीय संस्था के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close