अन्य खबरें

पुणे पीपल्स को-ऑप बैंक ने दर्ज की मजबूत वृद्धि

पुणे पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए कुल कारोबार 3,063 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। बैंक के अमृत महोत्सव (75वें वर्ष) के अवसर पर यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

वित्त वर्ष के दौरान बैंक के कुल कारोबार में 357 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। जमा राशि बढ़कर 1,841 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ऋण (एडवांसेस) 1,222 करोड़ रुपये तक पहुंच गए। इस प्रकार बैंक ने 66.41% का सुदृढ़ क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) अनुपात बनाए रखा। प्रति कर्मचारी कारोबार 13.50 करोड़ रुपये रहा, जो बेहतर परिचालन दक्षता को दर्शाता है।

बैंक की एक प्रमुख उपलब्धि लगातार 0% नेट एनपीए रही है, जो मजबूत परिसंपत्ति गुणवत्ता और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाती है। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से डायरेक्ट मेंबरशिप भी प्राप्त हुई है, जिससे स्वतंत्र आईएफएससी कोड प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे डिजिटल भुगतान, क्लीयरिंग और सेटलमेंट सिस्टम की गति, सुरक्षा और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।

बैंक के अध्यक्ष श्रीधर गायकवाड़ ने बताया कि बैंक ने अनुसूचित दर्जा प्राप्त करने के मानदंड पूरे कर लिए हैं और इसके लिए सक्रिय रूप से प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में तीन नई शाखाएं खोलने की योजना है, साथ ही महाराष्ट्र के बाहर भी विस्तार किया जाएगा।

बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष सुभाष मोहिते ने कहा कि बैंक वित्तीय रूप से मजबूत स्थिति में है और छोटे बैंकों के साथ विलय के अवसरों पर भी विचार किया जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close