अन्य खबरें

बिहार राज्य सहकारी बैंक ने फिनैकल 10.25 पर किया माइग्रेशन

बिहार राज्य सहकारी बैंक (बीएससीबी) ने फिनैकल 10.25 पर सफलतापूर्वक माइग्रेशन कर लिया है। यह कदम बैंक के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह माइग्रेशन शून्य माइग्रेशन बैलेंस के साथ सुचारू रूप से पूरा किया गया, जो उच्च स्तर की तकनीकी दक्षता और डेटा की शुद्धता को दर्शाता है। इस उन्नयन के तहत राज्यभर के सभी ग्राहकों के लिए यूनिक अकाउंट नंबर प्रणाली लागू की गई है, जिससे बैंकिंग सेवाओं में एकरूपता आएगी और ग्राहक अनुभव बेहतर होगा।

बैंक ने जनरल लेजर (जीएल) कोड और ट्रायल बैलेंस का भी मानकीकरण किया है, जिससे वित्तीय रिपोर्टिंग की सटीकता और परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी।

कोर बैंकिंग उन्नयन के साथ-साथ बैंक ने कई नई तकनीकी प्रणालियां भी लागू की हैं, जिनमें मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस), धन शोधन निवारण (एएमएल) समाधान, ऋण प्रबंधन प्रणाली, जीएसटी मॉड्यूल और एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close