अन्य खबरें

शरद सहकारी बैंक को मिला अपना स्वयं का आईएफएससी कोड

पुणे जिले के मंचर स्थित शरद सहकारी बैंक लिमिटेड ने डिजिटल बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपना स्वयं का इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड (आईएफएससी) प्राप्त कर लिया है।

यह उपलब्धि वरिष्ठ सहकारिता नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के मार्गदर्शन में हासिल की गई है।

बैंक प्रबंधन के अनुसार, यह प्रगति बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र शाह और उपाध्यक्ष विवेकदादा वलसे पाटिल के नेतृत्व तथा निदेशक मंडल के सहयोग से संभव हो पाई है।

नए आईएफएससी कोड के मिलने के बाद अब बैंक के ग्राहक आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस जैसे डिजिटल लेन-देन अधिक तेज़ और सुगमता से कर सकेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close