अन्य खबरें

उत्तराखंड के मंत्री की बेटी एनसीयूआई की महिला समिति में शामिल

उत्तराखंड के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी को हाल ही में एनसीयूआई की राष्ट्रीय महिला समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शायद, जोशी उत्तराखंड से एनसीयूआई की महिला समिति में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं। बता दें कि वर्तमान में नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।

नेहा ने अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की। नेहा कई सालों से उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रही हैं।

पाठकों को याद होगा कि एनसीयूआई की महिला समिति में मणिपुर से जीना पोत्संगबाम, गुजरात से भावना गोंदलिया, मध्य प्रदेश से आरती बिसारिया, महाराष्ट्र से साधना जाधव समेत अन्य सदस्य हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close