अन्य खबरें

इफको के पदाधिकारी एवं कर्मचारी संघों ने शाह का किया स्वागत

नैनो डीएपी राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर इफको अधिकारी और कर्मचारी संघों के प्रमुखों ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय इफको ऑफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एस के बंसल, इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और इफको कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय एवं विपणन के महासचिव अभिषेक त्रिपाठी ने शाह को सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री ने इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी, एमडी डॉ यूएस अवस्थी और अन्य की उपस्थिति में देश के किसानों को इफको नैनो डीएपी (लिक्विड) समर्पित किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि इफ्को नैनो डीएपी(तरल) प्रोडक्ट का लॉन्च फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इफ्को का यह प्रयास सभी राष्ट्रीय सहकारी समितियों को अनुसंधान और नए क्षेत्रों में पदार्पण के लिए प्रेरित करने वाला है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close