
पुणे स्थित विश्वेश्वर सहकारी बैंक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. प्रभाकर कोरे को सम्मानित किया।
इस मौके पर विश्वेश्वर सहकारी बैंक के अध्यक्ष अनिल गाडवे, उपाध्यक्ष राज मिर्जे, महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के प्रशासकीय मंडल के अध्यक्ष विद्याधर अनास्कर, बैंक के निदेशक और सीईओ श्रीराम दराडे मौजूद रहे।
प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. प्रभाकर कोरे ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है।



