अन्य खबरें

पांच दशक से नकई थे इफको के साथ

इफको के अध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह नकई के असामयिक निधन ने सहकारी बिरादरी को झकझोर कर रख दिया है। वे इफको के साथ पांच दशकों तक जुड़े रहे। नकई का जन्म दिसंबर 1934 को भटिंडा (पंजाब) में हुआ था। वह एक अनुभवी सहकारी नेता थे और जीवन भर सहकारी समितियों की सेवा करते रहे।

वह 28 अक्टूबर, 1977 से 11 फरवरी, 1981 के दौरान पंजाब मार्कफेडचंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए इफको के बोर्ड में निदेशक बने थे।

28 अक्टूबर, 1984 से लेकर अब तक वे लगातार 9 बार इफको के बोर्ड में निदेशक चुने गए थे।

वे 27 फरवरी 1986 से 30 मार्च 1988 तक लगातार पांच कार्यकालों के लिए इफको बोर्ड के उपाध्यक्ष चुने गए थे।

वे पहली बार 14 मई, 2014 को इफको बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए और मई, 2019 को एक फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close