अन्य खबरें

सांधे ने जूनियर ठाकरे से की मुलाकात

महाराष्ट्र की मत्स्य सहकारी समितियों से जुड़े नेताओं ने हाल ही में राज्य के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने ठाकरे को मछली मार्केट के लिए एक नया स्थान प्रदान करने को कहा।

पाठकों को याद होगा कि कई वर्षों से महाराष्ट्र राज्य मछुआरा सहकारी संघ की गतिविधियाँ और अन्य मछली संबंधी कार्य छत्रपति शिवाजी महाराज मंडई से संचालित किए जा रहे थे, लेकिन हाल ही में इसे मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा बिल्डिंग को गिरा दिया गया था।

भारतीय सहकारिता से बातचीत में राज्य मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामदास सांधे ने कहा कि सरकार इस मलबे को हटाकर अस्थायी आधार पर जगह उपलब्ध करा रही है। और नया स्थान महात्मा फुले मंडई में जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज मंडई के ठीक विपरीत है।”

इस बीच, ठाकरे ने अपने ट्विटर वॉल के माध्यम से भी बैठक का विवरण साझा किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close