अन्य खबरें

दिग्गज सहकारी नेता प्रमोद सिंह का कोविड से निधन

उत्तराखंड के वरिष्ठ सहकारी नेता प्रमोद कुमार सिंह का सोमवार सुबह मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। एनसीयूआई और इफको दोनों के बोर्ड में होने के कारण, सिंह को सभी जानते थे।

वह अपने पीछे एक बेटी-बेटा व पत्नी छोड़ गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

बता दें, सिंह ने कुछ साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। प्रमोद कुमार सिंह के निधन से सहकारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

कई सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमोद को देहरादून में उत्तराखंड सहकारी संघ के भव्य भवन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close