अन्य खबरें

प्रवासियों के लिए इन-हाउस स्किलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पीआईबी विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार ने आत्म निर्भार भारत अभियान के तहत कई पहल की हैं और इनमें से एक ‘इन-हाउस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम्स’ है। यह पहल उन प्रवासी मज़दूरों के लिए है जो कोविड-19 के मद्देनजर अपने गाँव लौट आए हैं।

यह मध्य प्रदेश के बुदनी और हरियाणा के हिसार में “फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थानों (एफ़एमटीटीआई) में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का पहला बैच सीएफएमटीटीआई, बुदनी में मध्य प्रदेश के 56 प्रशिक्षुओं और हिसार के एनआरएफएमटीटीआई में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 68 प्रशिक्षुओं के साथ शुरू हो चुका है।

इस तरह की पहल को संस्थागत बनाना महत्वपूर्ण था, इसलिए, प्रवासी मजदूरों के स्किलिंग कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों को “सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन” (एसएमएएम) के परिचालन दिशानिर्देशों में भी शामिल किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close