अन्य खबरें

एमएससीबी: अनासकर ने सीएम फंड में दिए 5 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक ने मंगलवार को कोविड-19 के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। 

एमएससी बैंक के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष विद्याधर अनास्कर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके कार्यालय में चेक सौंपा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री अनिल परब, राज्य मंत्री विश्वजीत कदम और बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस योगदान के लिए महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधन का धन्यवाद किया।

इससे पहले, एमएससी बैंक के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से सीएम राहत कोष में 21.19 लाख रुपये का चेक दिया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close