अन्य खबरें

कांगड़ा सेंट्रल को-ऑप बैंक का चुनाव 30 सितंबर को

हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल का चुनाव 30 सितंबर 2020 को होगा।

17 अगस्त को नामांकन दाखिल किया जाएगा और 30 सितंबर 2020 को चुनाव होगा। परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा।

पांच जिलों में बैंक की 219 शाखाएं हैं। बोर्ड में 16 निर्वाचित निदेशक होते हैं जो पांच ज़िलों के 16 ज़ोन से चुने जाएंगे। कई निदेशकों को सरकार द्वारा नामित किया जाता है।

सहायक रजिस्ट्रार अधिकारी ऊना रतन सिंह बेदी ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close