अन्य खबरें

इफको बाजार का कारोबार 4 महीने में 500 करोड़ रुपए के पार

जब अन्य कॉरपोरेट कोविड-19 के संकट से जूझ रहे हैं तब इफको की सहायक कंपनी “इफको बाजार” ने इस वित्त वर्ष में महज चार महीने में 500 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया है।

ट्विटर के माध्यम से अच्छी खबर को साझा करते हुए, इफको एमडी ने लिखा, “साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इफको की सहायक कंपनी इफको बाजार ने इस वित्त वर्ष में महज 4 महीने में 500 करोड़ रुपये की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए कारोबार से 63% अधिक है। इफको योगेन्द्र और पूरी टीम को बधाई”।

इफको बाजार के माध्यम से किसान एक छत के नीचे खाद, बीज, कृषि रसायन, कीटनाशक और कृषि उपकरण आदि खरीद सकता है। 

इफको बाजार अन्य उत्पाद और सेवाएँ जैसे स्वास्थ्य जाँच, माइक्रो बैंकिंग, सोलर एलईडी लाइट आदि भी प्रदान करता है। 

पाठकों को याद होगा कि, हाल ही में इफको बाजार के माध्यम से गांवों में ई-कॉमर्स ले जाने के लिए, उर्वरक दिग्गज इफको ने भारत सरकार की पहल “कॉमन सर्विसेज सेंटर” (सीएससी) के माध्यम से अपने इफको ई-बाजार उत्पादों की बिक्री की घोषणा की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close