अन्य खबरें

सुमुल का निदेशक भाजपा में शामिल

सूरत स्थित सुमुल डेयरी के निदेशक जयेश नटवरभाई पटेल ने भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल की उपस्थिति में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। वह सुराल जिले में सक्रिय रहे हैं। वह पिछले 20 वर्षों से सुमुल डेयरी के निदेशक भी हैं।

इसके अलावा, वह कृभको के प्रतिनिधि हैं और परसोत्तम किसान मंडली के प्रमुख रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह ओलपाड कॉलेज संचालक मंडल के उपाध्यक्ष रहे हैं।

इस मौके पर सुमुल डेयरी के अध्यक्ष राजू पाठक, विधायक मुकेश पटेल और अन्य लोग उपस्थित थे।

संयोग से, डेयरी में चुनाव प्रक्रिया चल रही है और मतदान 7 अगस्त 2020 को होगा। हालांकि, पटेल का बीजेपी ज्वाइन करने का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है।

सुमुल उन 17 जिला यूनियनों में से एक है, जो गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ़) के लिए डेयरी उत्पादों की विनिर्माण इकाई के रूप में काम करती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close