अन्य खबरें

हरियाणा सरकार किसानों को जैव उर्वरक कराएगी उपलब्ध

हरियाणा सरकार ने “हैफेड” के बिक्री केंद्रों, सहकारी विपणन समितियों और प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले जैव-उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और जैव उर्वरकों के उपयोग के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए, हैफेड ने अपने बिक्री केंद्रों, सहकारी विपणन समितियों और पैक्स के माध्यम से किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले उर्वरक प्रदान करने के लिये हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के साथ गठबंधन किया है।

इन जैव उर्वरकों को हैफेड, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और हैबिटैट जीनोम इंप्रूवमेंट प्राइमरी प्रोड्यूसर कंपनी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close