
सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसायटीज (सीआरसीएस) के उप सचिव आर.के. मिश्रा ने आंध्र प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के मुख्यालय का दौरा कर बैंक के कामकाज का जायजा लिया।
इस दौरान आंध्र प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के संदर्भ में की जा रही विभिन्न पहलों पर एक प्रस्तुति उनके समक्ष रखी गई।
बैंक ने 30 मिनट में फसल ऋण प्रसंस्करण की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी। इसके माध्यम से ई-पैक्स और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की कोर बैंकिंग प्रणाली (सीबीएस) के एकीकरण को प्रदर्शित किया गया।
साथ ही, टैबलेट आधारित एप्लिकेशन और पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) समाधानों की कार्यप्रणाली भी दिखाई गई।



