अन्य खबरें

एनसीडीसी एमडी ने की ओडिशा में सहकारी पहलों की समीक्षा

सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल (आईएएस) ने 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक ओडिशा का तीन दिवसीय दौरा कर राज्य में संचालित प्रमुख सहकारी पहलों की समीक्षा की।

दौरे के दौरान बंसल ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, सहकारिता विभाग के आयुक्त-सह-सचिव, सहकारी समितियों के निबंधक (आरसीएस) तथा ओडिशा राज्य सहकारी बैंक, ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ और ओडिशा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठकें कीं।

बैठकों में उन्होंने सहकारिता मंत्रालय द्वारा देशभर में सहकारी क्षेत्र के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लागू की जा रही विभिन्न प्रमुख पहलों की जानकारी राज्य के अधिकारियों को दी। साथ ही इन पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close