अन्य खबरें

इफको-एमसी ने मित्सुकी और नेक्सावेट किए लॉन्च

इफको-एमसी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘स्वर्णआरंभ 2026’ के दौरान दो नए कृषि उत्पाद, मित्सुकी और नेक्सावेट लॉन्च किए। उत्पादों का अनावरण इफको एवं इफको-एमसी के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय कृषि में नवाचार को नई दिशा देने की दिशा में कंपनी के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

मित्सुकी एक फफूंदनाशी है और यह इफको-एमसी क्रॉप साइंस द्वारा विकसित पहला पेटेंटेड उत्पाद है। कंपनी के अनुसार, यह किसानों को उन्नत फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

वहीं नेक्सावेट साइट्रिक एक्सट्रैक्ट पर आधारित एक जैविक उत्पाद है, जो कृषि आदानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ उनकी प्रभावशीलता और उपयोगिता में सुधार करता है।

उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम में इफको के निदेशक प्रह्लाद सिंह गिल्लनखेड़ा, जगदीप नकई और प्रदीप चौधरी, मार्केटिंग निदेशक योगेंद्र कुमार, कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग) संजय कुलश्रेष्ठ, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close