
कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (गुजकॉमासोल) ने पीनट बटर के उत्पादन के क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय की जानकारी इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने दी। उन्होंने बताया कि गुजरात के साबरकांठा जिले के राणासन स्थित क्रोपेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र का गुजकॉमासोल के निदेशक मंडल के साथ दौरा किया गया। इस दौरान फेडरेशन के निदेशक मंडल की बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में किसानों के कल्याण, कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन तथा सहकारी क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।



