अन्य खबरें

बिहार के मुख्यमंत्री ने की सहकारी बैंकिंग कार्यों की समीक्षा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा की और राज्य की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

बैठक में किसानों को सस्ती दरों पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने, सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को सशक्त बनाने तथा सहकारी क्षेत्र को अधिक प्रभावी और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी आधारित बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने और सहकारी संस्थाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहकारी समितियों के निबंधक रजनीश कुमार सिंह तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close