अन्य खबरें

डिजीहाट ने ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान का किया आगाज़

ओएनडीसी मार्केटप्लेस डिजीहाट ने देशभर में सहकारी संस्थाओं के उत्पादों को डिजिटल मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 29 जून से 6 जुलाई तक चलेगा और सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत ‘सहकार से ‘समृद्धि स्टोर’ नाम से एक विशेष डिजिटल स्टोर शुरू किया गया है, जहां सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।

इसका उद्देश्य देश की 8.5 लाख से अधिक सहकारी संस्थाओं और उनसे जुड़े करीब 29 करोड़ सदस्यों को व्यापक डिजिटल बाजार और नए ग्राहकों तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

इस पहल का उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स के जरिए सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाना, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close