अन्य खबरें

संघानी ने चौहान के साथ भारत-अमेरिका कृषि सहयोग पर की चर्चा

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने अमेरिका दौरे से लौटने के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और कृषि तथा सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान संघाणी ने अमेरिका यात्रा के दौरान कृषि और सहकारिता क्षेत्र में देखे गए विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों तथा महत्वपूर्ण अनुभवों की जानकारी मंत्री को दी। दोनों नेताओं के बीच भारत और अमेरिका के बीच कृषि, एग्री-बिजनेस, सहकारिता तथा किसानों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

चर्चा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने तथा नवाचार, तकनीक के आदान-प्रदान और बेहतर सहकारी प्रथाओं के माध्यम से भारतीय किसानों एवं ग्रामीण संस्थाओं को लाभ पहुंचाने के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर संघाणी ने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की सराहना करते हुए किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा कृषि क्षेत्र में जारी सुधारोन्मुखी पहलों की प्रशंसा की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close