अन्य खबरें

कुंदरिया और बंसल ट्राइफेड बोर्ड में निर्विरोध निर्वाचित

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राइफेड) के निदेशक मंडल के लिए पांच निदेशकों के निर्विरोध निर्वाचन को मंजूरी दे दी है।

निर्वाचित निदेशकों में नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) के निदेशक मोहनभाई कुंदरिया तथा नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल शामिल हैं।

सामान्य श्रेणी से निर्वाचित अन्य निदेशकों में ओडिशा ट्राइबल डेवलपमेंट कोऑपरेटिव कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. पोमा टुडू, त्रिपुरा स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष अविजीत देब तथा हिमाचल प्रदेश की लाहौल पोटैटो ग्रोअर्स कोऑपरेटिव मार्केटिंग-कम-प्रोसेसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close