अन्य खबरें

इफको पहलों का अध्ययन करने कर्नाटक पहुँची गुजरात की टीम

अमरेली जिले के सावरकुंडला एपीएमसी के अध्यक्ष दीपकभाई मालानी के नेतृत्व में गुजरात के एक सहकारी प्रतिनिधिमंडल ने किसान-केंद्रित पहलों का अध्ययन करने और अंतरराज्यीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में विभिन्न सहकारी और कृषि विपणन संस्थानों का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल ने यशवंतपुर एपीएमसी स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के राज्य कार्यालय का भी दौरा किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें सहकारी विकास कार्यक्रमों तथा कर्नाटक में सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए नैनो उर्वरकों के बढ़ते उपयोग के बारे में जानकारी दी।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और यशवंतपुर एपीएमसी बाजार में प्याज की नीलामी प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक राज्य सहकारी विपणन महासंघ का भी दौरा किया, जहां उन्हें सहकारी विपणन और व्यावसायिक प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close