
राजस्थान में नेफेड ने अपना पहला ‘नेफेड बाजार’ पिछले सप्ताह जयपुर के नेहरू सहकार भवन में प्रारंभ किया। यह पहल राज्य में किसान-उपभोक्ता संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह बाजार “किसान से रसोई तक” अवधारणा के तहत स्थापित किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध, प्रमाणित और गुणवत्ता सुनिश्चित उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध कराना है।
‘नेफेड बाजार’ का उद्घाटन राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम डक ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव एवं पंजीयक आनंदी तथा नेफेड के निदेशक रामप्रकाश चौधरी सहित विभाग और नेफेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



