अन्य खबरेंअवर्गीकृत

इटावा डीसीसीबी चुनाव; आदित्य ने भरा नामांकन

इटावा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह के बेटे और इफको के निदेशक आदित्य यादव ने सोमवार को निदेशक पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि बैंक के 14 निदेशकों का चुनाव 27 नवंबर को होना है और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 28 सितंबर 2021 को होगा। बताया जा रहा है कि चुनाव में करीब 300 सदस्य वोट डालने के पात्र हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करीब 33 वर्षों से बैंक के शीर्ष पद पर काबिज हैं। वे पहली बार वर्ष 1988 में सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे।

कहा जा रहा है कि सहकारी अधिनियम के मुताबिक इस बार शिवपाल चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपने बेटे को मैदान में उतारा है।

Tags
Show More

Related Articles

Check Also

Close
Back to top button
Close