अन्य खबरें

एमएससीबी: किसानों को 5 मिनट में ऋण

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक ने बेंगलुरु के तकनीक पशिक्षुओं द्वारा विकसित एक ऐप का अनावरण किया है जिससे केवल 5 मिनट में ऋण देना संभव हो सकता है।

इस नई योजना के बारे में बताते हुए, एमएससीबी के शासी बोर्ड के चेयरमैन अनास्कर ने कहा, “एक किसान आमतौर पर अपनी उपज को पास के गोदाम में रखता है, जो बदले में उसे उसी की रसीद देता है। किसान को तत्काल ऋण प्राप्त करने के लिए रसीद को अपलोड करना पड़ता है”।

“2 मिनट में ऋण” के चीनी विचार से प्रेरित होकर, एमएससीबी ने स्वदेशी तकनीक टीम से संपर्क किया और अंत में किसानों को ऋण देने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैंगलोर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ समझौता किया।

“एक किसान को प्रक्रिया पूरी करने के लिए गोदाम से प्राप्त रसीद के साथ अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी। निधियों के निर्बाध वितरण का समर्थन करने के लिए इस सरल बनाया गया है”, अनास्कर ने रेखांकित किया।

अनास्कर ने आगे कहा सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया में कोई मानवीय दखल नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस ऋण के लिए लगाया जाने वाला 9% ब्याज, बाजार में सबसे कम में से एक है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close