अन्य खबरें

एनएफसीएसएफ ने दिया विजेताओं को दक्षता पुरस्कार

देश में चीनी सहकारी समितियों की शीर्ष संस्था नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ (एनएफ़सीएसएफ़) ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित अपनी 60वीं एजीएम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कई सहकारी चीनी मिलों को दक्षता पुरस्कार से नवाजा।।

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए एनएफसीएसएफ के चेयरमैन दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि फेडरेशन का यह हमेशा से प्रयास रहा है कि कम से कम लागत पर उत्पादन को अधिकतम करने की दृष्टि से सदस्य सहकारी चीनी कारखानों के तकनीकी प्रदर्शन को बेहतर बनाया जाए।

श्री छत्रपति शाहू सहकारी साखर कारखाना, कोल्हापुर को  पूरे भारत में ‘बेस्ट सहकारी साखर कारखाना’ के लिए “वसंतदादा पाटिल पुरस्कार” मिला। सहकारी खांड उद्योग मंडल, गुजरात को समग्र सर्वोत्तम सहकारी चीनी कारखाने की श्रेणी में पुरस्कार मिला।

इसी तरह, कई अन्य सहकारी समितियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गये। विजेताओं में किसान सहकारी चीनी मिल, बिजनौर; ‘श्री दत्ता शेतकारी सहकारी साखर कारखाना, कोल्हापुर; गंगा किसान सहकारी चीनी मिल,उत्तर प्रदेश समेत अन्य संस्थाएं हैं।

महाराष्ट्र को 21 पुरस्कारों में से 10 पुरस्कार मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे उत्तर प्रदेश ने 4 पुरस्कार प्राप्त किए।

विशेषज्ञों की एक समिति जिसमें मुख्य निदेशक चीनी, भारत सरकार, एनएफसीएसएफ के तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य शामिल हैं, ने पुरस्कारों के लिए नामांकन की जांच के लिए दिशा-निर्देश तैयार किये थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close