अन्य खबरें

पीएम-किसान योजना के विस्तार का संघानी ने किया स्वागत

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत किया है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में संघानी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी आय सहायता योजना को जारी रखने से देश के करोड़ों किसानों को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलती रहेगी और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने किसानों के कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पीएम-किसान योजना को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इस योजना पर 3.15 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close