अन्य खबरें

कृभको एमडी ने की ओमिफको के परिवर्तनकारी सफर की सराहना

कृभको के प्रबंध निदेशक एवं ओमिफको के चेयरमैन एस.एस. यादव ने ओमान इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी (ओमिफको) के पब्लिक लिमिटेड कंपनी में रूपांतरण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कंपनी के विकास के नए अध्याय की शुरुआत है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिशे, इफको के चेयरमैन दिलीप संघानी, ओमिफको के सीईओ डॉ. अहमद अल मरहूबी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ओमिफको के चेयरमैन के रूप में उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी भविष्य में भी सभी हितधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजित करेगी और उर्वरक क्षेत्र में अपनी रणनीतिक भूमिका को और सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि यह कदम भारत और ओमान के बीच आर्थिक एवं सहकारी संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close