अन्य खबरें

शिव पाल सिंह ने सीआरसीएस का कार्यभार संभाला

उत्तर प्रदेश कैडर के 1997 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी शिव पाल सिंह ने सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) का पदभार संभाल लिया है।

केंद्रीय रजिस्ट्रार के रूप में शिव पाल सिंह बहु-राज्य सहकारी समितियों के पंजीकरण, विनियमन और सुशासन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शिव पाल सिंह आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा थर्मल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर हैं। इसके अलावा, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से सार्वजनिक नीति का भी अध्ययन किया है।

सहकारिता मंत्रालय में आने से पहले शिव पाल सिंह केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close