अन्य खबरें

काजिस बैंक करेगा गुजरात में कारोबार का विस्तार

महाराष्ट्र स्थित काजिस बैंक का कुल कारोबार 4,800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक चालू वित्त वर्ष में गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में दो नई शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है।

यह घोषणा हाल ही में आयोजित बैंक की 64वीं वार्षिक आम बैठक में की गई। बैंक ने बताया कि गुजरात में नई शाखाएं खोलने के लिए उसे सभी आवश्यक नियामकीय स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे राज्य में उसके विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

वर्तमान में काजिस बैंक की महाराष्ट्र में 46 और कर्नाटक में 9 शाखाएं संचालित हैं। गुजरात में प्रस्तावित विस्तार से पश्चिमी भारत में बैंक की मौजूदगी और मजबूत होगी।

बैंक के अध्यक्ष स्वप्निल आवाडे के नेतृत्व में 31 मार्च 2025 तक बैंक की जमा राशि 2,975.25 करोड़ रुपये तथा ऋण वितरण 1,893.72 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक ने 16.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जबकि शुद्ध एनपीए 1.86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close