अन्य खबरें

गुजरात पुलिस ने भारत टैक्सी के साथ किया एमओयू

गुजरात पुलिस और भारत टैक्सी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी के तहत भारत टैक्सी अपने प्लेटफॉर्म पर आपातकालीन फीचर को गुजरात पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में यात्री सीधे पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, भारत टैक्सी के सभी ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। समझौते के तहत ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

साथ ही, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात पुलिस और भारत टैक्सी संयुक्त रूप से जन-जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close