अन्य खबरें

अमूल पश्चिम बंगाल में करेगा 650 करोड़ रुपये का निवेश

अमूल पश्चिम बंगाल में लगभग 650 करोड़ रुपये के निवेश से एक बड़ी डेयरी परियोजना स्थापित करने की तैयारी में है। इस परियोजना से राज्य के डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि यह पश्चिम बंगाल में अमूल का पहला पूर्ण स्वामित्व वाला डेयरी संयंत्र होगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पश्चिम बंगाल के पशु संसाधन विकास मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में आने वाले समय में और अधिक निवेश आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश के निवेशकों का बंगाल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

मंत्री ने हरिणघाटा डेयरी और मदर डेयरी का उल्लेख करते हुए उनके प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि मदर डेयरी का दैनिक दुग्ध उत्पादन लगभग छह लाख लीटर से घटकर करीब 30 हजार लीटर रह गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close