
अहमदाबाद में आयोजित नेफकार्ड की बोर्ड बैठक में इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने सहकारी नेटवर्क के माध्यम से बीमा कवरेज के विस्तार पर जोर दिया। इस बैठक में देशभर के कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों (एआरडीबी) के बोर्ड सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हुए।
इफको-टोकियो का प्रतिनिधित्व मिलन सतीशचंद्र संघवी (कार्यकारी निदेशक), विपुल गुप्ता (उपाध्यक्ष – बैंकएश्योरेंस एवं सहकारिता), अंशुल अरोड़ा (स्टेट हेड, गुजरात) और अनिक माथुर (स्टेट वर्टिकल इंचार्ज) ने किया। उन्होंने विभिन्न हितधारकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा पहुंच को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
विपुल गुप्ता ने किसानों और ग्रामीण परिवारों को अनिश्चितताओं से सुरक्षित रखने में बीमा की अहम भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि एआरडीबी के साथ गहन सहयोग से व्यापक पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही, उन्होंने सहकारी संस्थाओं के लिए लाइसेंसिंग मानदंड, नियामकीय ढांचा और राजस्व के अवसरों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।



