अन्य खबरें

नेफेड ने एग्री फेस्ट में किसान सेवाओं पर किया फोकस

नेफेड ने रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित एडवांस्ड एग्रीकल्चर फेस्टिवल 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया। मेले में लगाए गए अपने स्टॉल पर नेफेड ने उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की।

उत्पाद प्रदर्शनी के साथ-साथ नेफेड द्वारा किसानों का ई-समृद्धि पोर्टल पर पंजीकरण भी किया गया, जिससे आगामी खरीद (प्रोक्योरमेंट) प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सके। इस पहल के माध्यम से किसानों को उनकी उपज के लिए सीधे उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

नेफेड की यह भागीदारी किसानों तक पहुंच बढ़ाने, बाजार संपर्क (मार्केट लिंकज) को मजबूत करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। साथ ही, जमीनी स्तर पर सहभागिता के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close