अन्य खबरें

चौहान ने हिमाचल राज्य सहकारी बैंक को किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना’ के तहत ‘एसएचजी बैंक लिंकेज’ श्रेणी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

यह सम्मान हैदराबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंक के प्रबंध निदेशक शरवन मांटा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

यह राष्ट्रीय सम्मान ग्रामीण हिमाचल प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सशक्त बनाने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close