अन्य खबरें

सेब की खेती में उत्तराखंड कोऑप्स होंगी सक्रिय

उत्तराखंड सहकारी समितियां के संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी को उत्तराखण्ड सेब उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ, देहरादून का एमडी बनाया गया है।
अपनी नियुक्ति पर त्रिपाठी ने कहा कि वह गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के सेब के बागान पर विशेष रूप से ध्यान देंगे। सेब के किसानों को यहीं पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सेब के उत्पादन एवं विपणन मे राज्य को अग्रणी बनाने के लिए फेडरेशन अपना कार्य करेगा।
उत्तराखंड और हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां सामान्यता एक समान है। उत्तराखंड में हिमाचल से ज्यादा संभावनाएं हैं इसका मुख्य कारण है उत्तराखंड का हिमाचल से ज्यादा पर्वतीय भू-भाग का होना, ऐसी स्थिति सेब उत्पादन की अनुकूल वातावरण होने के कारण हिमाचल से अत्यधिक सेब का उत्पादन यहा पर किया जा सकता हैं, उन्होंने कहा।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close