अन्य खबरें

यूपी जिला सहकारी संघों के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत

उत्तर प्रदेश के जिला सहकारी संघों के चुनाव में अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जीत का परचम लहराया।

देवरिया जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार राजभर निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि पुत्तीलाल गौतम को उन्नाव जिला सहकारी संघ का अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा भाजपा नेता सोनेंद्र राणा और रमाकांत मिश्रा को क्रमशः सहारनपुर जिला सहकारी संघ और शाहजहांपुर जिला सहकारी संघ का अध्यक्ष चुना गया है।

इसी तरह, विजय वर्मा व राघवेंद्र सिंह शाक्य क्रमश: सोनभद्र जिला सहकारी संघ व मैनपुरी जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close