अन्य खबरें

कर्मवीर राजीविका महिला को-ऑप सोसाइटी सुर्खियों में

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में पिछले सप्ताह राजस्थान के शाहपुरा तहसील में कर्मवीर राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति का गठन किया गया।

इसके तहत क्लस्टर शाहपुरा में राजीविका परियोजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।

इसका उद्घाटन राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व सचिव राजकुमार देवयुष सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने महिलाओं को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

भारतीय सहकारिता से बात करते हुए सिंह ने कहा, ”इस मौके पर क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 17 पंचायतों में 250 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। यह बैठक काफी उपयोगी रही।

पाठकों को याद होगा कि इस परिषद की स्थापना अक्टूबर 2010 में राजस्थान सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close