अन्य खबरें

नाबार्ड में 1000 पद खाली: कराड

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) में लगभग 1000 पद खाली हैं।

“नाबार्ड में पूर्णकालिक निदेशकों और अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों की कुल संख्या 1013 है। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी श्रेणी के रिक्त पद क्रमशः 514, 174 और 323 हैं। कराड ने सूचित किया कि ये रिक्तियां समय-समय पर अनेक कारणों, जैसे अधिवर्षिता, इस्तीफा, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आदि से हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा, अध्यक्ष के रूप में डॉ. जी आर चिंताला का कार्यकाल उनकी अधिवर्षिता के कारण 31 जुलाई, 2022 को समाप्त हुआ। उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत श्री सुचिंद्र मिश्रा, अपर सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय को नाबार्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। तत्काल प्रभाव से श्री शाजी के वी ने 07 दिसंबर 2022 को नाबार्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close