अन्य खबरें

कृभको के ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने जीता पुरस्कार

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन अचीवर्स फोरम ने कृभको द्वारा स्थापित ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सीईओ शिव शंकर सिंह को ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सीईओ का पुरस्कार’ प्रदान किया है।

सिंह को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और समाज की प्रगति और उन्नति में उनके अहम योगदान के लिए चुना गया।

सिंह को वर्चुअली रूप से 10 अगस्त को नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान किया गया।

उन्होंने जी बी पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक शोध सहयोगी के रूप में अपना करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के वृक्ष उत्पादक सहकारी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close