अन्य खबरें

झारखंड स्टेट को-ऑप बैंक के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो वे 25 अप्रैल को एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। यह निर्णय रविवार को बैंक मुख्यालय में हुई यूनियन सदस्यों की बैठक में लिया गया।

पाठकों को याद होगा कि संघ के प्रतिनिधियों ने कई बार अपनी मांगों को प्रशासन और बैंक के आला अधिकारियों के समक्ष रखा है लेकिन अभी तक उनकी मांगो पर कोई गौर नहीं किया गया। उन्होंने नियमित सीईओ, रिक्त पदों पर बहाली और कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग की है।

इसके अलावा, रविवार की हुई बैठक में ग्रेड-पे में बढ़ोतरी, कर्मचारियों की पदोन्नति, कर्मचारियों का चिकित्सा बीमा समेत कई अन्य मुद्दों को भी उठाया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close