अन्य खबरें

नेफकॉब बोर्ड के सदस्यों की शाह से मुलाकात

नेफकॉब के एक प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के अध्यक्ष ज्योतीन्द्रभाई मेहता के नेतृत्व में मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके नई दिल्ली निवास पर मुलाकात की।

इस अवसर पर संजय भेंडे, एनएस जयकुमार, मुदित वर्मा, उदय जोशी, राम बाबू शांडिल्य, नरनदास वी पटेल समेत अन्य उपस्थित थे। नेफकॉब के उपाध्यक्ष विद्याधर अनास्कर की किसी कारण से अनुपस्थिति थे।

नेफकॉब के अध्यक्ष मेहता ने शाह के सामने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को उठाया और उन्हें जल्द से जल्द हल करने को कहा है।

बैठक के तुरंत बाद, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने अनुयायियों के बीच तस्वीरें और समाचार साझा किया।

पार्टी लाइन से हटकर सहकारी नेता नए केंद्रीय मंत्री को नए सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए बधाई दे रहे हैं ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close