अन्य खबरें

उत्तराखंड: पैक्स कम्प्यूटरीकरण का उद्घाटन करेंगे शाह

उत्तराखंड के 670 पैक्सों के कम्प्यूटरीकरण का काम सितंबर तक पूरा हो जाएगा और इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी संयुक्त रूप से करेंगे।

इसकी घोषणा राज्य के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने हाल ही में विधानसभा कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में की।

“उद्घाटन या तो पौड़ी गढ़वाल या अल्मोड़ा में किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में 20,000 महिलाएं भाग लेंगी। हमने अधिकारियों को योजना के शुभारंभ के लिए पूरी तैयारी करने का भी निर्देश दिया है”, मंत्री ने कहा।

बैठक में अपर रजिस्ट्रार श्रीमती इरा उप्रेती ने बताया कि पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

इस अवसर पर सहकारिता सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, रजिस्ट्रार सहकारी समिति आनंद स्वरूप, अतिरिक्त रजिस्ट्रार आनंद शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार नीरज बेलवाल, डीसीसीबी बैंकों के प्रतिनिधि और अन्य उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close