अन्य खबरें

पाटिल बने कर्नाटक अर्बन को-ऑप बैंक फेडरेशन के अध्यक्ष

कर्नाटक के वरिष्ठ सहकारी नेता एच के पाटिल को पिछले सप्ताह हुए चुनाव में सर्वसम्मति से कर्नाटक शहरी सहकारी बैंक महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान में पाटिल नेफकॉब के अध्यक्ष एमेरिटस भी हैं।

इस चुनाव में पाटिल ने डी टी पाटिल की जगह ली है, जो कर्नाटक के चिक्कोडी में स्थित डी टी पाटिल सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। बी एस परमशिवैया को राज्य यूसीबी महासंघ के उपाध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।

महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पाटिल एक अनुभवी सहकारी नेता हैं, जो पूर्व में कर्नाटक में मंत्री भी रहे हैं। पाटिल वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।

कर्नाटक राज्य महासंघ के बोर्ड में 18 निर्वाचित निदेशक होते हैं। इस बार बोर्ड में 11 निदेशक नए आये हैं और बाकी निवर्तमान बोर्ड से हैं, पुंडलिक एन केरे, सीईओ, कर्नाटक यूसीबी फेडरेशन ने कहा।

वर्तमान में, 265 यूसीबी महासंघ के सदस्य हैं। नवनिर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close