अन्य खबरें

कैबिनेट ने एक बार फिर सेब खरीदी के लिए नेफेड का चुना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2020-21 के चालू सीजन में जम्मू और कश्मीर में सेब की खरीद के लिए नेफेड को 2,500 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी का उपयोग करने की अनुमति दी है। इसके नियम और शर्तें पिछले सत्र यानी 2019-20 के समान ही होंगी।

सेब की खरीद नेफेड द्वारा राज्य नामित एजेंसी अर्थात योजना और विपणन निदेशालय, उद्यानिकी और जम्मू और कश्मीर बागवानी प्रसंस्करण और विपणन निगम के माध्यम से सीधे जम्मू-कश्मीर के सेब किसानों से की जाएगी और भुगतान सेब किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा।

पिछले सीज़न में गठित “नामित मूल्य समिति” को इस सीज़न के लिए भी विभिन्न किस्मों और ग्रेड के सेब की कीमत के निर्धारण के लिए जारी रखा जाएगा।

हाल तक वित्तीय संकट से जूझ रही नेफेड, अब नई बुलंदियों को छू रही है, एक सहकारी नेता ने चुटकी लेते हुए कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close