अन्य खबरें

आईसीएआर का असम संस्थान तरक्की की राह पर

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि असम में स्थापित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) प्रगति की राह पर है।

बता दें कि आईसीएआर, असम की स्थापना के लिए नींव 26 मई, 2017 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रखी गई थी।

कुल 587 एकड़ भूमि में से, 45 एकड़ क्षेत्र शैक्षणिक-सह-आवासीय परिसर के लिए विकसित किया गया है। विवरण देते हुए तोमर ने कहा कि 45 एकड़ जमीन पर चारदीवारी और पूर्वनिर्मित सिविल निर्माण का काम हो गया है।

वैज्ञानिकों के उनसठ पदों पर फिर से नियुक्ति की गई है और चार वैज्ञानिकों को तैनात किया गया है।

2015-16 के शैक्षिक सत्र से, आईएआरआई–असम के छात्रों को एमएससी डिग्री के लिए आईएआरआई, नई दिल्ली में हर साल नियमित रूप से प्रवेश दिया जाता है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close