अन्य खबरें

असम को-ऑप एपेक्स बैंक ने दी ग्राहकों को राहत

कोविड 19 के मद्देनजर असम सहकारी एपेक्स बैंक (एसीएबी) अपने ग्राहकों को राहत प्रदान करने के लिये आरबीआई के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहा है। इसके अलावा, बैंक ने असम आरोग्य निधि ट्रस्ट में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है।

“भारतीयसहकारिता” के साथ विवरण साझा करते हुए, बैंक के प्रबंध निदेशक एसएस शास्त्री ने कहा, “कोविड –19 के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद करने के लिए, हमारे बैंक ने पिछले हफ्ते गुवाहाटी में असम आरोग्य निधि ट्रस्ट में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को व्यक्तिगत रूप से चेक सौंपा”।

इसके अलावा, मौजूदा स्थिति में, बैंक ने अपने ग्राहकों को तीन महीने की मोहलत समेत अन्य राहत दी है। शास्त्री ने फोन पर कहा, “कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच, हमने अपने ग्राहकों को राहत दी है जो आरबीआई ने बैंकों को देने के लिए कहा है।”

यह उल्लेख किया जाना चाहिए कि बैंक के एमडी शास्त्री ने 2.5 साल की अवधि में बैंक को पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसको लेकर “भारतीयसहकारिता” एक अलग खबर प्रकाशित करेगा।

एसीएबी के पास 6 क्षेत्रीय कार्यालयों और राज्य में एक कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ 67 शाखाओं का एक नेटवर्क है। बैंक का कारोबार 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close